N Coverage

News Website

77वें गणतंत्र पर्व का राज्य स्तरीय समारोह : नवगठित वाव-थराद जिले के लिए गौरवशाली क्षण

Views: 57
0 0
Spread the love

Read Time:4 Minute, 45 Second

77वें गणतंत्र पर्व का राज्य स्तरीय समारोह : नवगठित वाव-थराद जिले के लिए गौरवशाली क्षण
………..
राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी
………..
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और विस अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी की प्रेरक उपस्थिति : ध्वज वंदन समारोह की भव्यता एवं गरिमा और बढ़ी
…………
मार्च पास्ट, श्वान एवं अश्व शो सहित जवानों के हैरतअंगेज करतब देख प्रेक्षक हुए रोमांचित
…………
थराद के मलुपुर परेड ग्राउंड में विशाल जनसमूह के बीच वायु सेना के विमानों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगे को दिया विशेष सम्मान
…………
गांधीनगर, 27 जनवरी : विकास, विश्वास और विरासत का प्रतीक वाव-थराद जिले में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। थराद के मलुपुर परेड ग्राउंड में राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा और भव्यता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा कर तिरंगे की आन, बान और शान को उजागर किया। परेड मार्च पास्ट के माध्यम से शौर्य और समर्पण को उजागर करते पुलिस जवानों की विभिन्न 22 टुकड़ियों में शामिल कुल 810 जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और सलामी
देशभक्ति के उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण के बीच गुजरात की विकासगाथा को अविरत आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी सहित समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों, समाज के अग्रणियों, अतिथियों, युवा पीढ़ी, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने देशभक्ति के जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। हर्ष ध्वनि ने राष्ट्रीय पर्व को और सुंदर बनाकर माहौल को देशभक्तिपूर्ण बना दिया।

मार्च पास्ट
पुलिस बैंड की समधुर धुनों के साथ पुलिस जवानों की अनुशासनबद्ध परेड और मार्च-पास्ट आयोजित हुई। चेतक कमांडो, मरीन कमांडो, एसआरपी जवानों, पुलिस की विभिन्न महिला और पुरुष टुकड़ियों, एसपीसी, सैनिक स्कूल, एनसीसी और एनएसएस के कैडेटों की इस परेड का उपस्थित सभी लोगों ने आनंद उठाया।

इसके अलावा, चेतक कमांडो के बुलेटप्रूफ वाहनों के निदर्शन (टेब्लो), हैरतअंगेज मोटरसाइकिल स्टंट शो तथा राज्य के गौरव गुजरात श्वान दल, गुजरात अश्व दल के सुंदर करतबों ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस विभाग द्वारा राज्यों के विभिन्न परंपरागत नृत्यों की प्रस्तुति के साथ वीर रस से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। स्कूली छात्रों ने अलग-अलग थीमों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।

परेड में अनुशासन और जज्बे की अद्वितीय झलक देखकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जवानों के शानदार प्रदर्शन और समर्पण भावना की प्रशंसा की।
………….

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love